IPL 2025
IPL 2025

IPL 2025 में रोमांच का स्तर चरम पर है। हर मैच में कुछ न कुछ ऐसा देखने को मिल रहा है जो क्रिकेट प्रेमियों को चौंका देता है। लेकिन इस बार एक ऐसा आंकड़ा सामने आया है जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। ये कहानी है दो स्टार बल्लेबाजों की – विराट कोहली और केएल राहुल की। खेलने का अंदाज अलग, टीम अलग, लेकिन जब बात आती है टीम को चेज में जीत दिलाने की, तो दोनों के आंकड़े एकदम एक जैसे नजर आते हैं।

विराट और राहुल को लगी है एक जैसी ‘लत’

जी हां, हम बात कर रहे हैं उस लत की जो इन दोनों बल्लेबाजों को जीत की ओर ले जाती है – और वो है चेज करते हुए टीम को जीत दिलाने की लत। आंकड़े बताते हैं कि पिछले 7 सालों में यानी 2018 से लेकर IPL 2025 तक, जब-जब टीम को चेज करना पड़ा, इन दोनों बल्लेबाजों ने लगभग समान योगदान दिया।

IPL 2025 में हैरतअंगेज संयोग

आंकड़े कह रहे हैं कि विराट कोहली और केएल राहुल दोनों ने 2018 से IPL 2025 तक विनिंग चेज में एक जैसे रन बनाए हैं – 1222 रन। है ना चौंकाने वाला संयोग? ये संयोग सिर्फ रन तक ही सीमित नहीं है, इनके प्रदर्शन की गुणवत्ता भी काफी हद तक समान है।

  • विराट कोहली ने ये 1222 रन बनाए हैं 76.38 की औसत और 144.4 की स्ट्राइक रेट से। इस दौरान उन्होंने 12 बार 50+ स्कोर किया है जिसमें एक शानदार शतक भी शामिल है।

  • वहीं के एल राहुल ने भी 1222 रन बनाए है और इसमें इसका औसत 81.47 और 149.2 के स्ट्राइक के सात बेस्ट स्कोर नाबाद 98 रन रहा है जिसमें 14 लेफ्टिप्लस स्कोर भी शामिल है

IPL 2025 में भी दिखा दम 

इस सीजन की बात करें तो IPL 2025 में विराट कोहली अभी भी अपने पहले प्यार यानी RCB (रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु) का हिस्सा हैं। दूसरी ओर, केएल राहुल ने कुछ टीमों के साथ सफर करने के बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की कमान संभाल ली है।

IPL 2025 में भी DC बेहतरीन प्रदर्शन के साथ दूसरे स्थान पर है और अच्छा प्रदर्शन कर रही है। वहीं RCB भी टॉप कोर में बनी हुई है। 

क्या फिर दोनों होंगे आमने सामने!

IPL 2025 में बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए यह लग रहा है की दोनों टीमें प्लेऑफ़ में आमने सामने हो सकती है जिसमें फैंस को राहुल बनाम कोहली का महामुकाबल भी देखने को मिल सकता है। 

Virat Kohli और KL Rahul के बीच ये संयोग ये साबित करता है कि क्रिकेट सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है, ये जुनून, लत और मेहनत का मेल है। IPL 2025 में इन दोनों का प्रदर्शन एक बार फिर ये दिखा रहा है कि चैंपियन खिलाड़ी वो होता है जो टीम को मुसीबत से निकालकर जीत दिलाता है।

यह भी पढ़ें: CSK स्टार Shivam Dube का दिलजीतने वाला किरदार,7 लाख की मदद ने बना दिया हीरो!