IPL Auction 2026 में अब ज्यादा दिन नहीं बचे हैं। आने वाली 16 दिसंबर को आबू धाबी में मिनी ऑक्शन आयोजित होने जा रहा है। ऑक्शन से पहले टोटल 1355 खिलाड़ियों की लिस्ट सामने आई है, जिन पर बोली लगने जा रही हैं। इनमें से कुछ खिलाड़ी तो ऐसे हैं जिनकी परफॉर्मेंस जीरो है लेकिन उनका बेस प्राइस जानकर आप भी भौचक्के रहने वाले हैं। क्या कोई फ्रेंचाइजी इन प्लेयर्स पर पैसे लगाएगी? चलिए जानते हैं
IPL Auction 2026 में नवीन उल हक का बिकना मुश्किल
2023 में भारतीय दिग्गज विराट कोहली से भिड़ने वाले अफगानिस्तान के फास्ट बॉलर नवीन उल हक को पिछले साल 2025 में हुए मेगा ऑक्शन में कोई भी खरीदार नहीं मिला था, लेकिन इस बार आईपीएल ऑक्शन 2026 में वो अपनी किस्मत फिर से आजमाने जा रहे हैं। अब सवाल उठता है कि नवीन के ऊपर क्या कोई फ्रेंचाइजी बोली लगाएगी, ये तो 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन में पता चलेगा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि नवीन का बेस प्राइस दो करोड रुपए है।
ये भी पढ़ें: IPL 2026 Auction में इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी पैसों की बरसात
लियाम लिविंगस्टोन की कीमत है हीरो पर परफॉर्मेंस है जीरो
IPL Auction 2026 में लियाम लिविंगस्टोन ने खुद को दो करोड़ की लिस्ट में रजिस्टर कराया है। पिछले साल जब वह रॉयल चैलेंज बेंगलुरु की टीम का हिस्सा थे तो उनका प्रदर्शन बहुत ही खराब था जिसके बाद उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया है। आरसीबी के लिए उन्होंने कुल 10 मैच खेले जिसमें वो केवल 2 ही विकेट ले पाए। आईपीएल 2025 में उन्होंने मात्र 112 रन ही बनाएं। वर्तमान में भी उनका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि इस बार उन्हें कोई भी खरीदार नहीं मिलेगा।
Here’s a look at the remaining purse of all 🔟 teams ahead of the #TATAIPLAuction 2026 👀
How is your team placed heading into the auction? 🤔#TATAIPL pic.twitter.com/1xKSPuwTLe
— IndianPremierLeague (@IPL) November 16, 2025
स्टीव स्मिथ भी 2 करोड़ में बिकने को है तैयार
बात करें स्टीव स्मिथ की तो IPL Mini Auction 2026 के लिए पूरी तरह से ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कप्तान ने कमरकस ली है। उन्होंने भी अपना बेस प्राइस दो करोड रुपए रखा है। आखिरी बार स्टीव को 2021 के आईपीएल में देखा गया था, जो उस समय दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। उसके बाद से उन्हें कोई भी खरीदार नहीं मिला इस बार वो बिकेंगे या नहीं इस पर संदेह है।
पंजाब किंग्स से रिलीज हुए जोश इंग्लिश की कीमत है हैरान करने वाली
पिछली बार पंजाब किंग्स का हिस्सा रहे स्टीव स्मिथ इस बार शादी की वजह से पूरे सीजन के लिए उपलब्ध नहीं रह पाएंगे, जिस वजह से उनकी फ्रेंचाइजी पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज कर दिया। ऐसा माना जा रहा है कि कोई अन्य फ्रेंचाइजी भी उन पर बोली नहीं लगा पाएगी क्योंकि कोई भी फ्रेंचाइजी उसी खिलाड़ी पर विदेश करना चाहेगी जो पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहे आईपीएल के मिनी ऑप्शन में देखना रोमांचक रहेगा की कौन सी फ्रेंचाइजी स्टीव पर पैसा लगती है।
ये भी पढ़ें: Viral MMS Video Fact Check: 19 मिनट के इस वीडियो ने लगा दी सोशल मीडिया पर आग, जन्नत पर आई मुसीबत
