Jos Buttler
Jos Buttler

इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज़ जोस बटलर (Jos Buttler) ने आईपीएल 2025 में नया इतिहास रच दिया है। उन्होंने 4,000 रन का आंकड़ा पार कर न केवल इंग्लैंड के लिए गौरव बढ़ाया, बल्कि आईपीएल में विदेशी खिलाड़ियों की सूची में भी अपना नाम स्वर्ण अक्षरों में दर्ज करा लिया है।

इतिहास में दर्ज हुआ jos buttler का नाम

जोस बटलर (Jos Buttler) ने आईपीएल 2025 के मैच नंबर 51 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलते हुए 4,000 रन का शानदार आंकड़ा छू लिया। यह उपलब्धि उन्हें आईपीएल में 4,000 रन बनाने वाले पहले इंग्लिश खिलाड़ी बनाती है।

उनसे पहले यह मुकाम केवल कुछ दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों जैसे कि डेविड वॉर्नर,क्रिस गेल, एबी डिविलियर्स और फाफ दु प्लेसिस को ही हासिल हुआ है। उन्होंने केवल 12 रन की दरकार के साथ इस मैच में यह माइलस्टोन हासिल किया, जो उनके निरंतर प्रदर्शन और टी20 क्रिकेट में उनके दबदबे को दर्शाता है।

अहमदाबाद में चमका jos Buttler का बल्ला

यह खास पल अहमदाबाद में हुआ, जब जोस बटलर (Jos Buttler) ने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए अपने 117वें आईपीएल मैच में यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 116 पारियों में यह आंकड़ा छुआ, जो दर्शाता है कि उनका औसत 40 से ऊपर और स्ट्राइक रेट लगभग 150 के आसपास रहा है।

उनके नाम अब तक 7 शतक और 23 अर्धशतक दर्ज हैं, जो उन्हें आईपीएल के सबसे सफल बल्लेबाज़ों में शुमार करते हैं। गेंदों के लिहाज़ से देखें तो वह क्रिस गेल और एबी डिविलियर्स के बाद तीसरे सबसे तेज़ बल्लेबाज़ बने हैं जिन्होंने यह आंकड़ा पार किया है।

आईपीएल में जोस बटलर Jos Buttler की सफर

जोस बटलर (Jos Buttler) ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी, जहां उन्होंने 24 मैचों में 527 रन बनाए। हालांकि उस दौर में उनका औसत 25.09 था, लेकिन स्ट्राइक रेट 145 से ऊपर था, जो उनकी आक्रामक शैली को दर्शाता है।

राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद उनका प्रदर्शन निखर कर सामने आया। 83 मैचों में 3,055 रन बनाकर उन्होंने खुद को टीम का प्रमुख स्तंभ बना लिया। 7 शतक और 18 अर्धशतक के साथ वह फैंस के दिलों पर राज करने लगे। आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस में शामिल होने के बाद भी उन्होंने शानदार लय कायम रखी है।

क्यों खास है यह jos buttler का रिकॉर्ड?

आईपीएल जैसे प्रतिस्पर्धी टूर्नामेंट में विदेशी खिलाड़ी का 4,000 रन बनाना किसी बड़ी उपलब्धि से कम नहीं है। जोस बटलर (Jos Buttler) की यह सफलता उनकी निरंतरता, अनुकूलन क्षमता और दबाव में प्रदर्शन करने की योग्यता को दर्शाती है।

इंग्लैंड के किसी खिलाड़ी द्वारा पहली बार यह आंकड़ा छूना न केवल बटलर के लिए, बल्कि इंग्लिश क्रिकेट के लिए भी गर्व की बात है। उनका उच्च स्ट्राइक रेट और स्थिर औसत उन्हें एक आदर्श टी20 बल्लेबाज़ के रूप में प्रस्तुत करता है।

आईपीएल 2025 में jos Buttler का प्रभाव

आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के लिए जोस बटलर (Jos Buttler) एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी बनकर उभरे हैं। राजस्थान रॉयल्स द्वारा रिलीज किए जाने के बाद उन्होंने अपने खेल में कोई कमी नहीं आने दी। इस सीजन में अब तक उन्होंने 418 से अधिक रन बनाए हैं।

Jos Buttler की उनकी बल्लेबाज़ी में वही पुराना जोश और तकनीकी परिपक्वता देखने को मिल रही है। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उनका रिकॉर्ड बनाना यह दर्शाता है कि वह पूरे फॉर्म में हैं, और आगे भी धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद की जा सकती है।

यह भी पढ़ें: Pahalgam Attack: क्या भारत करेगा पाकिस्तान पर क्रिकेट की सर्जिकल स्ट्राइक,भारत पाकिस्तान एशिया कप पर लटकी तलवार!