KL Rahul AND SANJIV GOENKA
KL Rahul AND SANJIV GOENKA

IPL 2025 की शुरुआत में ही अगर किसी खिलाड़ी ने अपने बल्ले से सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोरी हैं, तो वो हैं KL Rahul। दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए KL Rahul इस सीजन में जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने न सिर्फ टीम के लिए मैच जिताऊ पारी खेली, बल्कि अपने पुराने फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका को भी करारा जवाब दे दिया है — वो भी बिना एक शब्द बोले।

दिल्ली के भरोसे पर खरे उतरे राहुल। 

आईपीएल 2025 में नीलामी हुई तो Delhi Capitats ने KL राहुल को बतौर फिनिशर अपनी टीम में लिया, लेकिन राहुल ने इस फैसले को दिल से स्वीकारा और बल्ले से ऐसा प्रदर्शन किया जो हर किसी को चौंका गया। KL Rahul कभी ओपनिंग करते दिखे, तो कभी मिडल ऑर्डर में नंबर 4 पर आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हर रोल में उन्होंने खुद को साबित किया।

मैदान पर ही मिल जवाब !

पिछले सीजन जब राहुल LSG के कप्तान थे तक मैच में अधिक प्रेशर था,और हार के बाद मैदान पर ही संजीव गोयनका का गुस्सा किसी से छिपा नहीं है, इतना सब होने के बाद भी KL राहुल चुपचाप थे जिसका जवाब संजीव गोयनका  को आज मैदान पर ही मिल रहा है, उनकी दो धमाकेदार पारियां – 77 रन (CSK के खिलाफ ओपनिंग में) और RCB के खिलाफ चौथे नंबर पर उतर कर नाबाद 93 रन जड़े। 

IPL 2025 में KL Rahul का जलवा

अब तक खेले गए 3 मैचों में KL राहुल ने 185 रन बनाए हैं, वो भी 169.72 की स्ट्राइक रेट से। उनकी बल्लेबाजी में आत्मविश्वास, क्लास और कंट्रोल साफ नजर आ रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए अभी तक इस सीजन में सबसे ज़्यादा रन KL Rahul ने ही बनाए हैं।

इन तीन मैचों में KL Rahul ने दो बार 50+ स्कोर किए, और वो भी लगातार। ये दिखाता है कि वो किसी भी पोजिशन पर खेलने को तैयार हैं, बस जरूरत है टीम के भरोसे की – जो उन्हें Delhi Capitals ने दिया।

28,390 करोड़ की गलती?

संजीव गोयनका की नेटवर्थ 28,390 करोड़ रुपये है। उन्होंने ऋषभ पंत को 27 लाख में खरीदा, लेकिन KL Rahul को टीम से बाहर कर दिया। अब जब वही KL Rahul Delhi Capitals के लिए चमक रहे हैं, तो ज़ाहिर है कि गोयनका को अपनी गलती का एहसास हो रहा होगा।

KL Rahul ने मैदान पर ये बता दिया है कि जो खिलाड़ी शांत रहता है, वो जवाब मैदान पर देता है। और यही बात उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

दिल्ली का तुरुप का इक्का – KL Rahul

Delhi Capitals के लिए KL Rahul सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक रणनीतिक हथियार साबित हो रहे हैं। उनकी लचीलापन, अनुभव और क्लास ने दिल्ली को लगातार जीत दिलाई है। शुरुआत के 4 में से 4 मैच जीतना दिखाता है कि टीम में संतुलन और धार है – और इसका बड़ा क्रेडिट KL Rahul को जाता है।

ये भी देखें: MS Dhoni Returns as CSK Captain: एक बार फिर थाला के हाथों में कमान!