MS Dhoni: IPL 2025 में सबके चहेते MS Dhoni ने वो काम किया है जो इस उम्र में मिशल पेश करता हैं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के इस दिग्गज कप्तान ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए न सिर्फ अपनी टीम को जीत दिलाई बल्कि IPL इतिहास में सबसे उम्रदराज प्लेयर ऑफ द मैच (POTM) बनने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।
यह मुकाबला सिर्फ एक जीत नहीं थी, बल्कि पांच लगातार हारों के बाद CSK के लिए एक बड़ी वापसी थी। 167 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने 19.3 ओवरों में ही मुकाबला जीत लिया। इस जीत के हीरो बने MS Dhoni, जिन्होंने मात्र 11 गेंदों में 26 रन की नाबाद और तूफानी पारी खेली।
43 की उम्र में नया इतिहास – Dhoni ने तोड़ा Pravin Tambe का रिकॉर्ड!
MS Dhoni ने जैसे ही इस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब जीता, उन्होंने Pravin Tambe का रिकॉर्ड तोड़ दिया। तांबे ने 43 साल 60 दिन की उम्र में POMT का खिताब जीता था, जबकि धोनी ने 43 साल 281 दिन की उम्र ये शानदार कारनामा कर दिखाया है। यह रिकॉर्ड बताता है कि MS Dhoni का अनुभव, माइंडसेट आज भी युवाओं पर भारी है।
धोनी इससे पहले साल 2019 में POTM बने थे, तब उनकी उम्र 37 साल थी। यानी पूरे 6 साल बाद भी उन्होंने अपने प्रदर्शन से सबका दिल जीत लिया।
IPL में उम्रदराज POTM विजेताओं की लिस्ट में टॉप पर MS Dhoni
- 43 साल 281 दिन – MS Dhoni
- 43 साल 60 दिन – Pravein Tambe
- 41 साल 223 दिन – Shane Warne
- 41 साल 181 दिन – Adam Gilchrist
- 41 साल 35 दिन – Chirs Gayle
यह लिस्ट खुद ही इस बात की गवाही देती है कि MS Dhoni का कद कितना बड़ा है।
Kohli की बराबरी – धोनी अब तीसरे सबसे ज्यादा POTM जीतने वाले भारतीय
इस अवॉर्ड के साथ ही MS Dhoni ने एक और मुकाम हासिल कर लिया है। अब वह Virat Kohli के साथ मिलकर IPL में तीसरे सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं।
भारतीय खिलाड़ियों द्वारा सबसे ज्यादा POTM अवॉर्ड्स:
- 19 – Rohit Sharma (262 मैच)
- 18 – Virat Kohli (258 मैच)
- 18 – MS Dhoni (271 मैच)
- 16 – Ravindra Jadeja (247 मैच)
- 16 – Yusuf Pathan (174 मैच)
इस ऐतिहासिक पारी ने न केवल CSK को जीत दिलाई बल्कि पूरे क्रिकेट जगत को यह दिखा दिया कि MS Dhoni आज भी मैदान में उतनी ही ताकत और प्रेरणा से भरे हुए हैं जितना अपने शुरुआती दिनों में थे।
ये भी पढ़ें: Nicholas Pooran का म्यूजिकल अवतार, पंत भी हुए फैन,सोशल मीडिया पर खूब हुए वायरल!