IPL 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस को उस खबर का इंतज़ार था जो आखिरकार सच हो गई है — MS DHONI एक बार फिर टीम के कप्तान बन गए हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल के बाद उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा और इसी के साथ एक बार फिर फैंस के दिलों पर राज करने वाले MS DHONI ने कप्तानी की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है।
धोनी की वापसी: मजबूरी नहीं, ज़रूरत है
इस बार MS DHONI की कप्तानी सिर्फ एक विकल्प नहीं, बल्कि ज़रूरत बन चुकी है। सीजन की शुरुआत में एक जीत के बाद CSK ने लगातार चार मैच हारे हैं और प्वॉइंट्स टेबल में 9वें नंबर पर पहुंच गई है। टीम की स्थिति नाज़ुक है, और ऐसे में सिर्फ एक नाम है जो इस हालात को बदल सकता है — MS DHONI।
कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुष्टि की कि ऋतुराज पूरी तरह फिट नहीं हैं और अब वो पूरे सीजन से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में MS DHONI ही टीम को नई दिशा दे सकते हैं।
क्या फिर दिखेगा 2023 जैसा करिश्मा?
याद कीजिए IPL 2023 — जब MS DHONI की कप्तानी में चेन्नई ने 5वां खिताब अपने नाम किया था। वही रणनीति, वही धैर्य, वही जज़्बा। अब जबकि टीम फिर मुश्किल में है, MS DHONI की वापसी किसी वरदान से कम नहीं लग रही। उनकी मौजूदगी सिर्फ कप्तानी नहीं, टीम के अंदर आत्मविश्वास भी लौटाती है।
2022 में जब जडेजा की कप्तानी विफल रही थी, तब भी बीच सीजन में MS DHONI ने कमान संभाली थी और अगला ही साल टीम को चैंपियन बना दिया था। क्या इतिहास खुद को दोहराएगा?
धोनी का अनुभव ही सबसे बड़ा हथियार
MS DHONI ना सिर्फ शानदार कप्तान हैं, बल्कि एक ऐसे लीडर हैं जो खिलाड़ियों को बेहतर बनाते हैं। उनकी रणनीति और मैदान पर उनकी चुपचाप लीडरशिप स्टाइल, विरोधी टीमों के लिए हमेशा चिंता का विषय रही है।
जब भी मैदान पर MS DHONI होते हैं, विरोधी गेंदबाज़ और कप्तान दोनों दबाव में आ जाते हैं। उनकी विकेट के पीछे की चालें, और आखिरी ओवर में लिए गए फैसले, अब फिर से देखने को मिलेंगे।
सोशल मीडिया पर #ThalaReturns की बाढ़
जैसे ही ये खबर सामने आई कि MS DHONI दोबारा कप्तान बन गए हैं, सोशल मीडिया पर #ThalaReturns ट्रेंड करने लगा। फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। हर तरफ वही सवाल गूंजने लगा — क्या अब CSK की किस्मत बदल जाएगी?
फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर CSK के फैंस ने कहा – “अब जब थाला वापस आ गए हैं, ट्रॉफी दूर नहीं।”
क्या ये आखिरी सीजन होगा धोनी का?
इस सीजन की शुरुआत से ही MS DHONI के रिटायरमेंट की अटकलें चल रही थीं। लेकिन अब जब उन्होंने फिर से कप्तानी संभाल ली है, तो ये साफ है कि वो अभी कहीं नहीं जा रहे है हाँ ये देखना रोमांचक होगा की धोनी की वापसी से क्या CSK इस बार खिताब अपने नाम कर सकता है।
धोनी के हाथ में कमान, CSK को फिर से जीत की राह?
अब सबकी निगाहें थाला पर हैं। टीम संघर्ष कर रही है, लेकिन कप्तान के रूप में MS DHONI की वापसी से एक नई उम्मीद जगी है। क्या वो फिर से टीम को प्लेऑफ तक ले जाएंगे? क्या CSK छठा खिताब जीत पाएगी?
इस सवाल का जवाब आने वाले मैच देंगे। लेकिन एक बात तय है — MS DHONI की वापसी ने IPL 2025 को और भी रोमांचक बना दिया है।
ये भी पढ़ें: Jos Buttler और संजू सैमसन की दोस्ती ने जीत फैंस का दिल!