MS Dhoni
MS Dhoni

MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए आईपीएल 2025 का 25वां मुकाबला किसी सदमे से कम नहीं रहा। एक ओर उम्मीदों की वापसी हुई थी जब MS Dhoni ने फिर से कप्तानी संभाली, लेकिन दूसरी ओर टीम का प्रदर्शन पूरी तरह से धराशायी हो गया। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ चेपॉक के मैदान पर CSK ने जिस तरह से 103 रन पर घुटने टेक दिए, उसने सभी को चौंका दिया।

ये चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स का अब तक का सबसे कम स्कोर है। और इसी के साथ MS Dhoni के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

MS Dhoni की वापसी पर उम्मीदें टूटीं!

जैसे ही खबर आई की MS Dhoni  फिर से कप्तानी करने वाले हैं फैंस में खुशियों की लहर दौड़ गई की अब वही पुराना MS Dhoni सब ठीक कर देगा। मगर KKR के खिलाफ इस मुकाबले में सब कुछ उल्टा साबित हुआ, ना सिर्फ टीम बिखरी, बल्कि खुद MS Dhoni भी एक रन बनाकर आउट हो गए। 

नरेन के खिलाफ धोनी का स्ट्राइक रेट महज़ 52 का है। टी20 में धोनी ने उनके खिलाफ 92 गेंदों में केवल 48 रन बनाए हैं और तीन बार आउट हुए हैं। यह आंकड़े साफ दिखाते हैं कि नरेन, MS Dhoni के लिए एक बड़ी दीवार की तरह हैं जिसे वह अब तक पार नहीं कर सके हैं।

बल्लेबाज़ी में पूरी तरह से फेल रही CSK..

चेन्नई की टीम 20 ओवर में केवल 103 रन बना सकी और 9 विकेट खो बैठी। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम 100 का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाएगी। KKR की गेंदबाज़ी आक्रमण में सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा ने मिलकर कहर ढा दिया। नरेन ने 3, वरुण और हर्षित ने 2-2 विकेट झटके।

MS Dhoni की रणनीति पर भी अब सवाल उठने लगे हैं, क्या उन्हें नंबर 9 पर खेलना चाहिए था? पिछले सीज़न में भी जब धोनी इस क्रम पर आए थे, तो उनका प्रदर्शन औसत से नीचे रहा। RCB के खिलाफ एक अच्छी पारी (30* रन) छोड़ दें, तो बाकी मौकों पर वो रन नहीं बना पाए हैं।

चेपॉक की मिट्टी पर सबसे छोटा स्कोर!

CSK के इतिहास में चेपॉक स्टेडियम पर इससे छोटा स्कोर कभी नहीं बना था। ये वही मैदान है जिसे धोनी का किला कहा जाता रहा है। इस शर्मनाक स्कोर ने ना सिर्फ फैन्स का दिल तोड़ा बल्कि टीम की प्लेऑफ की राह भी मुश्किल बना दी है।

2019 में दिल्ली ने यहां 99 रन बनाए थे, पंजाब ने 2015 में 95 रन बनाए थे, लेकिन खुद MS Dhoni की टीम का 103 रन पर सिमटना एक अलग ही झटका है। 

MS Dhoni की कप्तानी पर सवाल!

फैंस सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं – क्या MS Dhoni को अब कप्तानी से ज्यादा फिनिशिंग पर ध्यान देना चाहिए? क्या अब उन्हें ऊपर आकर खेलना चाहिए ताकि टीम को शुरुआती झटकों से बचाया जा सके?

MS Dhoni भले ही फिट और शांत नजर आते हैं, लेकिन फॉर्म और आत्मविश्वास में कमी अब साफ झलकने लगी है।

ये भी पढ़ें: CSK vs KKR: टॉस की हार में भी धोनी ने दिखाई जीत की मानसिकता!