Moto G Series: मोबाइल जगत में एक बार फिर Motorola की G-सीरीज सुर्खियों में है। कंपनी अपने नए मिड-रेंज स्मार्टफोन Moto G67 और Moto G77 पर काम कर रही है, जिनके प्रमुख स्पेसिफिकेशंस और डिज़ाइन लीक हो चुके हैं। फीचर्स की बात करें तो OLED डिस्प्ले, दमदार कैमरा सेटअप और ताज़ा चिपसेट से लैस ये दोनों फोन मिड-रेंज सेगमेंट में ज़ोरदार मुकाबला पेश कर सकते हैं।
ग्रीक ऑनलाइन रिटेलर Insomnia की लिस्टिंग मे कई स्पेसिफिकेशंस सामने आए हैं, जिससे यह साफ लगता है कि Motorola G series इस बार बेहतरीन डिस्प्ले, दमदार कैमरा और बड़ी बैटरी के साथ बाजार में उतरने वाली है।
Moto G Series का Performance
Moto G Series के दोनों फोन MediaTek के 6nm प्रोसेसर पर आधारित होंगे:
- Moto G67 में MediaTek Dimensity 6300 का प्रोसेसर और
- Moto G77 में MediaTek Dimensity 6400 के प्रोसेसर की उम्मीद जताई जा रही है।
Moto G77 में RAM भी 8GB होगी, जबकि G67 में 4GB RAM की संभावना है। स्टोरेज दोनों में 128GB UFS 2.2 और माइक्रोSD के जरिए 2TB तक बढ़ाने का सपोर्ट मिलेगा।
इसके साथ ही Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पहले से ही इंस्टॉल मिलेगा, जिससे यूजर इंटरफेस और फीचर्स नवीनतम अनुभव देने के लिए तैयार होंगे।
ये भी पढ़ें: iPhone 18 Pro में ऐतिहासिक बदलाव! स्क्रीन के अंदर Face ID, Apple ला रहा है जबरदस्त नया डिज़ाइन
डिस्प्ले: शानदार OLED स्क्रीन
Moto G Series के दोनों फोन में 6.8-इंच का Extreme AMOLED (OLED) डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। लीक रिपोर्ट के अनुसार Moto G67 और Moto G77 की स्क्रीन 1.5K रेज़ोल्यूशन वाली हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आने वाली है। डिस्प्ले में 5000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस भी देखने को मिल सकती है। Leaked Features से ये भी अनुमान लगाया जा रहा है कि डिस्प्ले में Corning Gorilla Glass 7i प्रोटेक्शन मिल सकता है।
Moto G Series के दोनों फोन्स की डिस्प्ले यूजर्स को फास्ट और स्मूथ विज़ुअल अनुभव देगा, चाहे आप गेमिंग कर रहे हों या वीडियो देख रहे हों। OLED डिस्प्ले की वजह से कॉन्ट्रास्ट बेहतर, रंग अधिक जीवंत और ब्लैक लेवल्स गहरे होंगे — जो मिड-रेंज फोन में एक बहुत बड़ी उन्नति मानी जाती है।
कैमरा फीचर
सबसे प्रमुख फीचर है Moto G77 का 108मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जो इस प्राइस सेगमेंट में आपको शानदार फोटो क्वालिटी दे सकता है। Moto G77 के प्राइमरी कैमरे की बात करें तो ये 108MP का होने वाला है। इसके अलावा इसमे 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल सकता है। फ्रंट कैमरे की बट करें तो Moto G77 के फ्रंट साइड में 32MP सेल्फी कैमरा मिलने की उम्मीद की जा रही है।
Moto G67 के कैमरे के बारे में जो Leaks सामने आए हैं उनके अनुसार इस फोन में 50MP Sony LYT-600 मुख्य कैमरा मिलने की संभावना है। साथ ही इस फोन में 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32MP सेल्फी कैमरा भी मिल सकता है।
दोनों फोन कैमरा सेटअप में HDR, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग और बेहतर शॉट्स के लिए उन्नत फीचर्स दे सकते हैं।
108MP कैमरा आपको डिटेल-रिच फ़ोटोज़ और बेहतर जूम देने में मदद करेगा, जो खासकर फ़ोटोग्राफी और सोशल मीडिया के लिए उपयोगी है।
बैटरी और चार्जिंग
Moto G Series की दोनों डिवाइसेज़ (Moto G67 और Moto G77 ) में 5,200mAh की बड़ी बैटरी होने की संभावना है, जो एक दिन से ज्यादा की बैटरी लाइफ प्रदान करेगी। इसके साथ 30W Turbo चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है — जिससे फोन जल्दी चार्ज होगा।
यह बड़ी बैटरी, तेज़ डिस्प्ले और मिड-रेंज चिपसेट के साथ मिलकर संतुलित बैटरी अनुभव देने में मदद करेगी — खासकर जब आप दिन भर सोशल मीडिया, वीडियो और गेमिंग करते हैं।
लॉन्च टाइमलाइन
Motorola ने अभी तक Moto G Series के दोनों फोनों को आधिकारिक रूप से लॉन्च नहीं किया है, लेकिन लीक्स के अनुसार यूरोप और शायद भारत में फरवरी 2026 में लॉन्च रिलीज़ होने की उम्मीद जताई जा रही है।
कंपनी की रणनीति यह है कि G-सीरीज को और मजबूत बनाकर बजट सेगमेंट में ग्राहकों को बेहतर ऑप्शन्स देना — जिससे यह Redmi, Samsung और अन्य प्रतियोगियों से सीधे टकरा सके।
